जय हनुमान – संकटमोचन नाम तिहारो का प्रसारण आज से दंगल टीवी चैनल पर शुरू होगा

जय हनुमान – संकटमोचन नाम तिहारो (Jai Hanuman – Sankat Mochan Naam Tiharo) नाम से नया धारावाहिक दंगल टीवी चैनल (Dangal TV Channel) पर आज  23 जुलाई मंगलवार को शाम 7 बजे से प्रसारित होगा। महाबली हनुमान की अनसुनी गाथाएं जय हनुमान – संकटमोचन नाम तिहारो (Jai Hanuman – Sankat Mochan Naam Tiharo) का प्रसारण सोमवार से शनिवार प्रतिदिन शाम को 7 बजे होगा। नया धारावाहिक बजरंगबली श्री राम भक्त हनुमानजी (Hanumanji) के बारे में अनसुनी कथाओं को दर्शकों के सामने लेकर आएगा।

YouTube video

जय हनुमान – संकटमोचन नाम तिहारो अभिनेता -अभिनेत्री 

Jai Hanuman – Sankat Mochan Naam Tiharo Star Cast 

जय हनुमान – संकटमोचन नाम तिहारो (Jai Hanuman – Sankat Mochan Naam Tiharo) शो अलिंद श्रीवास्तव और निसार परवेज की पेनिनसुला पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और इसमें राम यशवर्धन, मदीराक्षी मुंडले, अक्षय डोगरा, अमर उपाध्याय, अपरा मेहता, आमिर दलवी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।

जय हनुमान – संकटमोचन नाम तिहारो (Jai Hanuman – Sankat Mochan Naam Tiharo) में अमर उपाध्याय हनुमान का तथा राम यशवर्धन श्री राम के किरदार में नजर आएंगे।

प्रतिभाशाली एक्ट्रेस रति पांडे सीरियल में कैमियो भूमिका निभाती नजर आएंगी। चाइल्ड एक्टर श्रेया पटेल और अजिंक्य मिश्रा  जय हनुमान – संकटमोचन नाम तिहारो (Jai Hanuman – Sankat Mochan Naam Tiharo) में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्रतिभाशाली एक्टर अमरदीप गर्ग, सीरियल में ब्रह्मा देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। सीरियल में दिनेश मेहता एक नकारात्मक किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

Avatar of Sakshi Lashkari
About Sakshi Lashkari

Sakshi Lashkari working in PR News industry. Mostly write about Fashion and Entertainment News.

JAIPUR NEWS TODAY
जोधपुर में दिखाई दिए अनूठे बादल Rajasthan Top News Stories