मुबंई – बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चाए लोग करते थे मगर दोनों में से किसी ने कभी भी इस पर अपनी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी. 2018 की शुरुआत से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल के अंत तक रणवीर औऱ दीपिका शादी कर लेंगे, मगर बीते दिनों शादी को इस साल पोस्टपोंड करने की भी खबरें आई थी. मगर आज दोनों के चाहने वालों के लिए गुड न्यूज़ हैं, रणवीर औऱ दीपिका की शादी की तारीख पक्की हो गयी हैं.
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कार्ड शेयर कर लिखा है कि आपने हमें इतने सालों में खूब प्यार दिया. अब हमारे आने वाले प्यार और दोस्ती के रिश्ते को भी प्यार दीजिए. आप सब 14-15 नवंबर को होने वाली हमारी शादी में आमंत्रित हैं.
रणवीर सिंह ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ये दोनों कार्ड शेयर किये हैं,बताया जा रहा हैं कि रणवीर औऱ दीपिका की शादी का समारोह इटली में होगा जिसमे विश्व की जानी मानी हस्तियाँ शामिल होगी.
दीपिका और रणवीर की शादी का कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया गया है. इसके आखिर में लिखा है- बहुत बहुत प्यार दीपिका और रणवीर.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी लम्बे समय से एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव-मस्तानी, पद्मावत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है।
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 21, 2018
View this post on Instagram