• Contact Us
  • About
  • Terms of Service
  • Disclaimer & Disclosure
  • Cookies Policy
JAIPUR NEWS TODAY
  • HOME
  • Rajasthani News
  • Rajasthani Video
  • Rajasthani Food
  • Entertainment
  • Business
  • Featured
No Result
View All Result
  • HOME
  • Rajasthani News
  • Rajasthani Video
  • Rajasthani Food
  • Entertainment
  • Business
  • Featured
No Result
View All Result
JAIPUR NEWS TODAY
No Result
View All Result
Home Rajasthan News In Hindi

पत्रकार भंवर पुष्पेंद्र सिंह व दिनेश शर्मा पर हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested two miscreants who attacked journalist Bhanwar Pushpendra Singh and Dinesh Sharma

Dilip Soni by Dilip Soni
12 September 2022
in Rajasthan News In Hindi
Police arrested two miscreants who attacked journalist Bhanwar Pushpendra Singh and Dinesh Sharma

Police arrested two miscreants who attacked journalist Bhanwar Pushpendra Singh and Dinesh Sharma

Share on FacebookShare on Twitter

Jaipur (Rajasthan). जयपुर के सहकार मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प (Sahakar Marg Petrol Pump) पर पत्रकार भंवर पुष्पेंद्र सिंह (journalist Bhanwar Pushpendra Singh) और दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) से मारपीट करने वाले  दो बदमाशों  को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी देवेन्द्र सिंह (31) पुत्र हिम्मत सिंह शेखावत निवासी गोविन्दपुरा करधनी और गजेन्द्र सिंह (32) पुत्र मेघ सिंह निवासी विनायक विहार बेनाड रोड करधनी को गिरफ्तार किया। मामले में फरार तीसरे हमलावर संजय सिंह निवासी चिनारा झुंझुंनू हाल रोड नंबर-4 22-गोदाम की तलाश की जा रही है।

22-गोदाम स्थित लाइफ स्टाइल में मैनेजर पोस्ट पर जॉब करते है तीनों हमलवार 

attack on journalist bhanwar Pushpendra singh

घटनाक्रम शुक्रवार रात्रि का है जब दोनों मीडियाकर्मी रात को कार से खबर की कवरेज करने जा रहे थे और पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डलवाने के लिए रुके थे।

ऑटो में आए बदमाश गाड़ी हटाने को लेकर मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। दोनों मीडियाकर्मियों को घायल कर बदमाश वहां से भाग निकले। अशोक नगर थाना पुलिस ने घायल दोनों मीडियाकर्मी को हॉस्पिटल पहुंचाया।

पेट्रोल पम्प पर लगे CCTV फुटेज में बदमाशों के मारपीट की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने शनिवार देर रात दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस टीम फरार साथी की तलाश कर रही है।

दोस्त के घर से पार्टी कर लौट रहे थे पत्रकारों पर हमला करने वाले 

अशोक नगर थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार भंवर पुष्पेन्द्र सिंह का पैर फैक्चर और दिनेश को घायल कर हमलावर वहां से भाग निकले। पेट्रोल पम्प कर्मचारियों की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दोनों मीडियाकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शिकायत पर तीनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पेट्रोल पम्प पर लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर मारपीट करने की करतूत कैद मिली। पुलिस ने कैमरे में कैद हुए तीनों हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने हुलिए के आधार पर तलाश कर शनिवार रात दबिश दी।

गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ में सामने आया है कि वे तीनों शुक्रवार रात को एक फ्रेंड के घर पार्टी में गए थे। MGF मॉल में तीनों की गाड़ियां खड़ी थी। उनके घर से बार-बार कॉल आ रहा था। ऑटो में बैठकर लौटते समय पेट्रोल पम्प पर जल्दबाजी को लेकर पत्रकारों से झगड़ा हो गया।

खबर लिखे जाने तक मारपीट में घायल मीडियाकर्मी भंवर पुष्पेन्द्र सिंह और दिनेश चंद शर्मा का इलाज चल रहा है।

Read Also

जैसलमेर में NewsIndia1st के पत्रकार भोमसिंह पर नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज

Tags: Bhanwar Pushpendra SinghDinesh SharmajournalistSahakar MargSahakar Marg Petrol PumpTimes Now
Dilip Soni

Dilip Soni

Dilip Soni is Editor of Jaipur News Today. Please contact for news and advertisement on this website. Whatsapp: 9982338807

Related Posts

सचिन पायलट के लिए कितना लकी 11 का अंक

सचिन पायलट के लिए कितना लकी 11 का अंक?

7 June 2023
Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 June 2023
AIIMS Jodhpur News- जोधपुर एम्स को देश में मिली 13 वीं रैंक

एम्स जोधपुर को देश में मिली13 वीं रैंक

6 June 2023
Mammatus clouds in jodhpur

जोधपुर के आसमान में बड़े गुब्बारे जैसे बादल देख लोग हैरान!

6 June 2023

Latest News

  • सचिन पायलट के लिए कितना लकी 11 का अंक?
  • Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
  • एम्स जोधपुर को देश में मिली13 वीं रैंक
  • Jaisalmer: Tractor Driver Rescued After Getting Stuck in Water near Gadisar Lake
  • Rajasthani Video Song “Patelan” Takes YouTube by Storm
  • Contact Us
  • About
  • Terms of Service
  • Disclaimer & Disclosure
  • Cookies Policy

© 2023 Jaipur News Today. Powerd By MAA CORPORATION.

No Result
View All Result
  • HOME
  • Rajasthani News
  • Rajasthani Video
  • Rajasthani Food
  • Entertainment
  • Business
  • Featured

© 2023 Jaipur News Today. Powerd By MAA CORPORATION.

JAIPUR NEWS TODAY