Jaipur (Rajasthan) गांव-गांव, ढाणी ढाणी में खेलों की अलख जगाने व ग्रामीणों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, भाईचारे, आपसी प्रेम, सद्भावना एवं सहयोग का माहौल तैयार करने के उददेश्य से 29 अगस्त को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों (Rajiv Gandhi Rural Olympic Games) का आगाज किया जा रहा है।
ग्रामीण खेलकूद महाकुंभ कल से, लाखों खिलाड़ी सोमवार से ग्रामीण ओलंपिक के मैदान में उतरेंगे, कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और हॉकी खेलेंगे खिलाड़ी, ग्राम पंचायत स्तर की यह प्रतियोगिताएं 2 सितम्बर तक, 29 और 30 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित।
– यह संभवतः दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है।
– 5 अक्टूबर तक 6 खेलों का होगा आयोजन
– 29 लाख 80 हजार से अधिक खिलाड़ी मैदान में
– पुरूष खिलाड़ी 20 लाख 37 हजार 564
– महिला खिलाड़ी 9 लाख 41 हजार 671
– 2 लाख 21 हजार 55 टीमें के बीच होंगे मुकाबले
– 11 हजार 285 ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों में आयोजन
– सभी जिला प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों के आयोजनों में होंगे शामिल
– समारोह का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित
……………………………………….
6 खेलों का आयोजन
1- कबड्डी, 2- शूटिंगबॉल, 3- वॉलीबॉल,
4- हॉकी, 5- खो-खो 6- टेनिस बॉल क्रिकेट
इस तरह होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन
ग्राम पंचायत स्तरीय खेल – 29 अगस्त से 1 सितंबर तक
ब्लॉक स्तरीय खेल- 12 सितंबर से 15 सितंबर तक
जिला स्तरीय खेल- 22 सितंबर से 25 सितंबर तक
राज्य स्तरीय खेल- 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक
आयु वर्ग – खिलाड़ी ( कुल खिलाड़ी संख्या- 29 लाख 80 हजार से अधिक )
10 से 20- 2093911
20 से 30- 516351
30 से 40- 127973
40 से 50- 40482
50 से 60- 15119
60 से 70- 4443
70 प्लस- 1567
खेल और कुल खिलाड़ी
1- कबड्डीः 11 लाख 86 हजार 93
पुरूष- 9 लाख 35 हजार 335
महिला- 2 लाख 50 हजार 758
2- टेनिस बॉल क्रिकेटः 7 लाख 4 हजार 788
पुरूष- 6 लाख 63 हजार 830
महिला- 40 हजार 958
3- वॉलीबॉलः 3 लाख 4 हजार 892
पुरूष- 2 लाख 41 हजार 794
महिला- 63 हजार 98
4- हॉकीः 1 लाख 31 हजार 87
पुरूष- 92 हजार 582
महिला- 38 हजार 505
5- शूटिंग बॉलः 1 लाख 4 हजार 19
पुरूष- 1 लाख 4 हजार 019
6- खो-खोः 5 लाख 48 हजार 356
महिला- 5 लाख 48 हजार 352
……………………………………….
ग्राम पंचायत स्तर पर कुल टीमें – 2 लाख 21 हजार 055
कबड्डी में- 91891 टीमें
टेनिस क्रिकेट- 46297 टीमें
वॉलीबॉल- 29730 टीमें
हॉकी- 5796 टीमें
शूटिंग वॉलीबॉल- 8513 टीमें
खो-खो- 38825 टीमें
……………………………………….
इन जिलों में 1 लाख से अधिक खिलाड़ी
भीलवाड़ा- 2 लाख 25 हजार 578
नागौर- 2 लाख 25 हजार 565
उदयपुर- 2 लाख 3 हजार 817
अलवर- 1 लाख 83 हजार 583
श्रीगंगानगर- 1 लाख 45 हजार 635
हनुमानगढ़- 1 लाख 45 हजार 185
बीकानेर- 1 लाख 14 हजार 324
झुंझुनूं- 1 लाख 13 हजार 605
बूंदी- 1 लाख 10 हजार 453
सीकर- 1 लाख 2 हजार 474
बाड़मेर- 1 लाख 1 हजार 232