Jaisalmer (Rajasthan). जैसलमेर के सबसे बड़े होटल में से एक में बुधवार रात आंतकवादी हमला हुवा (Terrorist attack in Jaisalmer), प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल के सुरक्षाकर्मी को गोली मार कर 6 आतंकी जैसलमेर के सबसे बड़े होटल में घुस गए फिर अंदर घुसकर टुरिस्ट को बंधक बना लिया।
जैसलमेर शहर में सम रोड स्थित एक बड़े सितारा होटल में आंतकवादी हमला होने की खबर जल्दी ही चारों और फैल गयी यंहा घूमने आए पर्यटकों और आम नागरिकों में भय व्यापत हो गया। लोग दहशत में बाजार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे।
आंतकवादी हमले की सूचना मिलते ही जैसलमेर पुलिस अधीक्षक भँवरसिंह नाथावत होटल पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। जैसलमेर पुलिस ने एनएसजी को सूचना दी जिसके बाद एनएसजी के कमांडो हेलिकाप्टर से जैसलमेर पहुंचे। इसके साथ ही बीसएफ के अधिकारी और जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

एनएसजी के कमांडो ने जैसलमेर पहुँचने के बाद होटल मे घुसकर विशेष ऑपरेशन चलाते हुवे सभी 6 आंतकवादियों को मार गिराया। तीन घंटे चले ऑपरेशन में दोनों और से फायरिंग हुई आखिर में सभी 6 आंतकवादी मारे गए। आंतकवादियों के मारे जाने के बाद सैलानियों को होटल से बाहर लाया गया। सभी पर्यटक सुरक्षित है।
जैसलमेर एसपी ने मीडिया कर्मियों को मौके पर बुलाकर बताया कि जैसलमेर के होटल में आंतकवादी हमले की साजिश को नाकाम कर सभी छह आंतकवादियों को मार दिया गया है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बाद में एसपी ने बताया कि मुंबई ताज होटल मे हुवे हमले की तर्ज पर ये एक मॉक ड्रिल (Mock Drill ) किया गया था। इसमें 500 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था।