Jaipur: लंबे समय से फरार चल रहे और थाना के टॉप-10 अपराधियों में शुमार सलमान खान को रामगंज थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। सलमान पर अवैध हथियार रखने के संगीन आरोप हैं और वह दो प्रकरणों में दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार था।
पुलिस के अनुसार, सलमान खान की गिरफ्तारी उनके अथक प्रयासों और सूचना तंत्र की मदद से संभव हो पाई है। उसे धर दबोचने के लिए पुलिस ने कई महीनों तक व्यापक खोजबीन और निगरानी की थी। सलमान की गिरफ्तारी से स्थानीय पुलिस की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर एक मजबूत मुहर लगी है।
रामगंज थानाधिकारी मुनींद्र सिंह ने बताया कि सलमान खान के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आलावा अन्य कई आरोप दर्ज हैं। सलमान को पकड़ने में कांस्टेबल गिरधर सिंह की अहम भूमिका रही।